NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

छुट्टी पर आए BSF जवान की घर में सफाई के दौरान करंट लगने से मौत

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर की सफाई करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी रामबचन सिंह यादव के सबसे छोटे पुत्र 26 वर्षीय आनंद सिंह यादव घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

2022 में हुई थी बीएसएफ में भर्ती

परिजनों के मुताबिक आनंद सिंह यादव वर्ष 2022 की भर्ती में बीएसएफ में सिपाही बने थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्थित बटालियन में तैनात थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार के लोग उनकी शादी को लेकर बातचीत कर रहे थे और कई जगह रिश्ते भी देखे जा रहे थे, लेकिन अभी शादी तय नहीं हो सकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जवान की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ घर पर जुट गई। हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जवान की मौत की सूचना छत्तीसगढ़ बटालियन को भी दे दी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता और सरकारी मदद देने की मांग की है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page