NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

चतरा में SSB जवान ने की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

चतरा (झारखंड): जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने मंगलवार रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है।

कैंप में तैनात अन्य जवानों ने जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां जवान को खून से लथपथ हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने अपनी ही सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी थी।

देवघर का रहने वाला था जवान

मृतक की पहचान प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के देवघर जिले के महतोडीह गांव के निवासी थे। वह SSB की 35वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में सिमरिया के संवेदनशील शिला पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैंप में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की।

जांच जारी, मानसिक तनाव की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page