आंध्र प्रदेश एक्स-CAPF वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी पहल: CAPF पेंशनरों के लिए वेलफेयर हैंडबुक जारी ,PDF डाउनलोड करें
आंध्र प्रदेश एक्स-CAPF वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के पेंशनरों के हित में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए CAPF पेंशनर्स वेलफेयर हैंडबुक तैयार की है। यह हैंडबुक पेंशनरों के कल्याण से जुड़े लगभग सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को समाहित करती है और उन्हें अधिकारों, सुविधाओं व प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदान करती है।
एसोसिएशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वेलफेयर हैंडबुक का पहला संस्करण (2026) पहले ही अंग्रेज़ी और तेलुगु भाषा में प्रकाशित किया जा चुका है। इस संस्करण का वितरण आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में CAPF पेंशनरों के बीच किया जा रहा है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान और सरकारी लाभों की जानकारी मिल सके।
देशभर के CAPF पेंशनरों तक इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से, एसोसिएशन ने अब अंग्रेज़ी–हिंदी द्विभाषी संस्करण भी तैयार किया है। यह संस्करण विशेष रूप से उन पेंशनरों के लिए उपयोगी होगा, जो हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश एक्स-CAPF वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के. चंद्र कुमार ने इस संबंध में कहा है कि इस CAPF पेंशनर्स वेलफेयर हैंडबुक के जरिए देशभर के CAPF पेंशनर लाभान्वित हो सकेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वेलफेयर हैंडबुक CAPF पेंशनरों के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज़ के रूप में कार्य करेगी और उनके अधिकारों, सुविधाओं व कल्याणकारी योजनाओं की समझ को और अधिक मजबूत बनाएगी।

