NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

इंदौर BSF कैंपस में 50 वर्षीय कुक की संदिग्ध मौत, दूसरी मंजिल से लटका मिला शव

इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित BSF कैंपस में मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय कुक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई है, जो लगभग 30 वर्षों से सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में जवान पद पर कुक के रूप में तैनात थे।

घटना का पता तब चला जब तय समय पर रामबाबू मेस में रिपोर्ट नहीं हुए। इसके बाद उनका एक साथी विक्रमादित्य मेस में उन्हें देखने पहुंचा। दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही उसने रामबाबू को रेलिंग से लटका पाया। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और एयरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची।

बीएसएफ आईजी आलोक कुमार सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि रामबाबू के स्वास्थ्य को लेकर वरिष्ठ अधिकारी और मेडिकल स्टाफ चिंतित रहते थे, क्योंकि वह गंभीर शराब की लत (हाइपर अल्कोहॉलिज़्म) से जूझ रहे थे।

स्टेशन इंचार्ज तरुण भाटी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रामबाबू मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले थे और दो साल पहले ही इंदौर में पोस्ट हुए थे। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page