NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

SSB जवानों ने गोरिया नदी में डूबते नेपाली बच्चे की जान बचाई

बलरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक मिसाल कायम की। सेमरहवा सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने गोरिया नदी में डूब रहे 11 वर्षीय नेपाली बालक की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है। सेमरहवा चौकी से करीब 500 मीटर और सीमा स्तंभ संख्या 566 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित गोरिया नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान नेपाल के कृष्णानगर, जिला कपिलवस्तु निवासी विजय प्रकटा (आयु 11 वर्ष) पुत्र अजय प्रकटा अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा।

गश्त पर मौजूद एसएसबी के जवानों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उस समय बालक की हालत गंभीर थी और उसके पेट में पानी भर गया था। जवानों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर बच्चे की जान बचाई।

इसके बाद, नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की मौजूदगी में बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने एसएसबी जवानों की इस तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान न केवल सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवीय सेवाओं में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page