NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

महराजगंज: पारिवारिक कलह ने ली तीन जानें; SSB जवान के पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

नौतनवा (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी में तैनात एक महिला सफाईकर्मी के पति ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले की रहने वाली बंदना एसएसबी की 66वीं वाहिनी में बतौर सफाईकर्मी तैनात हैं। वह अपने पति अमरीश कुमार (32), बेटी कंचन (4 वर्ष) और बेटे अमरेंद्र (3 वर्ष) के साथ नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में किराए के मकान में रहती थीं।

​रविवार सुबह करीब 6:30 बजे बंदना अपनी ड्यूटी पर चली गईं। कुछ देर बाद गाजीपुर से परिजनों का फोन आया कि अमरीश ने फोन पर किसी अनहोनी को अंजाम देने की बात कही है। बदहवास बंदना जब पुलिस के साथ कमरे पर पहुंचीं, तो वहां का मंजर देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। किचन की खिड़की से मासूम कंचन का शव लटका था, जबकि बेटा अमरेंद्र जमीन पर मृत पड़ा मिला। बगल के कमरे में अमरीश का शव पंखे से लटका हुआ था और उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी।

सुसाइड नोट में पत्नी पर आरोप

​पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें अमरीश ने इस आत्मघाती कदम के लिए अपनी पत्नी बंदना को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि अमरीश बेरोजगार था और घर पर बच्चों की देखभाल करता था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

सात साल पहले हुई थी शादी

​अमरीश और बंदना की शादी सात साल पहले हुई थी। बंदना की भर्ती शादी के बाद एसएसबी में हुई थी। पूछताछ में बंदना ने बताया कि उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। शनिवार की रात और होली के दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बंदना ने रोते हुए कहा, “अगर आज मैं ड्यूटी पर न गई होती, तो शायद मेरे बच्चे जिंदा होते।”

छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

​इस मामले में अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने बंदना समेत छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस प्रशासन का बयान:

​”शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।” — स्थानीय पुलिस अधिकारी

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page