NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

झारखंड के सारंडा में बड़ा एनकाउंटर, कोबरा-CRPF ऑपरेशन में 10 नक्सली ढेर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। कोबरा बटालियन, CRPF और झारखंड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ काफी देर तक चली।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है। हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी संगठन के कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं, जिनमें मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल समेत अन्य नाम शामिल हैं। इन्हीं के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। हाल ही में सीआरपीएफ के डीजी और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बैठक में नक्सल विरोधी ऑपरेशन को और तेज करने के निर्देश दिए गए थे।

फिलहाल सुरक्षा कारणों से इलाके में हाई अलर्ट है और ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page