NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

कांकेर में BSF और DRG को मिली बड़ी सफलता: 14 लाख इनामी तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद

कांकेर, छत्तीसगढ़ | नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के त्रियारपानी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। BSF,कांकेर DRG और गरियाबंद DRG की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं।

कांकेर एसपी आई.के. अलीसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी प्रारंभिक पहचान श्रवण, राजेश और बसंती के रूप में हुई है। इन तीनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से तीन हथियारों के साथ नक्सलियों का अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

एसपी ने बताया कि यह मुठभेड़ ओडिशा से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले एक प्रमुख नक्सली मार्ग पर हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों के साथ संयुक्त अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे, ताकि अंतरराज्यीय नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

सुरक्षा बलों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सीमाई इलाकों में सक्रिय नक्सल संगठनों को खत्म करना और स्थानीय इलाकों में उनकी पकड़ कमजोर करना है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page