NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CAPF NEWS

केंद्र सरकार ने IPS अधिकारियों की नई नियुक्तियों को दी मंजूरी, CRPF-BSF-SSB में कई अफसर बने Special DG

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति और पदोन्नति को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए CRPF, BSF, SSB, IB और NIA में विशेष महानिदेशक (Special Director General) के पदों पर नियुक्तियां की हैं।

इस आदेश के अनुसार, श्री जाकी अहमद (IPS, UP:1993) को CRPF में विशेष महानिदेशक बनाया गया है। इसी प्रकार राजा श्रीवास्तव (IPS, UP:1994) और अमित कुमार (IPS, BH:1994) को भी CRPF में विशेष डीजी के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं महेश कुमार अग्रवाल (IPS, TN:1994) को BSF में विशेष महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
अप्टे विनायक प्रभाकर (IPS, TG:1994), मनमीत सिंह नारंग (IPS, MP:1994) और अनुराग कुमार (IPS, AGMUT:1994) को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

राकेश अग्रवाल (IPS, HP:1994) को NIA में, जबकि अनुपमा निलेखर चंदन (IPS, BH:1994) को SSB में विशेष महानिदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा दीपक कुमार (IPS, AM:1994) को CRPF में विशेष महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अधिकारी अपने सेवानिवृत्ति की तिथि या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page