NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

आईपीएस प्रवीण कुमार को BSF की कमान, ITBP के साथ अब मिली दोहरी जिम्मेदारी; दलजीत सिंह चौधरी रिटायर

नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बड़े फेरबदल के बीच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डायरेक्टर जनरल (DG) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। वह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीजी भी हैं। इस तरह अब उनके कंधों पर दो महत्वपूर्ण बलों की कमान एक साथ आ गई है।

रविवार को उन्होंने बीएसएफ डीजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले यह पद संभाल रहे दलजीत सिंह चौधरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए, जिसके बाद बीएसएफ की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार को सौंपी गई।

1993 बैच के आईपीएस, 32 वर्षों का अनुभव

प्रवीण कुमार वेस्ट बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने 32 साल के लंबे करियर में उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में कई अहम पदों पर कार्य किया है।

इसी वर्ष 30 सितंबर को उन्हें आईटीबीपी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था, और अब उन्हें बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

सम्मान और उपलब्धियाँ

प्रवीण कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं और विशेष उपलब्धियों के लिए कई प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें शामिल हैं—

  • भारतीय पुलिस पदक (IPM)
  • राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM)
  • पुलिस (विशेष कर्तव्य) पदक
  • पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक
  • असाधारण सूचना कुशलता पदक

दलजीत सिंह चौधरी का योगदान

रिटायर होने वाले डीजी दलजीत सिंह चौधरी अपनी वीरता और नेतृत्व के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।

  • उनके पास चार वीरता पदक हैं।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ का नेतृत्व उन्होंने ही किया था।
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पार ऑपरेशन में उनकी भूमिका के लिए बीएसएफ को दो वीर चक्र और 16 वीरता पदक मिले थे।

बीएसएफ दुनिया की सबसे बड़ी बॉर्डर गार्डिंग फोर्स

बीएसएफ देश की पहली रक्षा पंक्ति है और दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल के रूप में जानी जाती है। ऐसे में दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे डीजी प्रवीण कुमार से संगठन को नई दिशा और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page