NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार; 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत, एक गंभीर

धमतरी (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन CRPF जवानों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास की है, जहां जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक कार सड़क पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए।

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • उमेंद्र सिंह (सब-इंस्पेक्टर – SI मिनिस्ट्रीयल)
  • मुकेश कुमार (हेड कांस्टेबल)
  • राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल)
  • हीरालाल नागर (सिविल ड्राइवर)

हादसे में एक अन्य जवान, अभिमान राय, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

क्रेन और कटर की मदद से निकाले गए शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। हादसे के बाद कार के एयरबैग तो खुल गए, लेकिन वह सवारों की जान बचाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों को शवों और घायल जवान को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से कार की बॉडी को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

हादसे की खबर मिलते ही धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एडिशनल SP शैलेंद्र पांडेय और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ड्राइवर और एक जवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page