CRPF रोजगार मेला 2026: नई दिल्ली में 225 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, गृह राज्य मंत्री रहे मुख्य अतिथि
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा शौर्य केरिपुबल ऑफिसर इंस्टिट्यूट, वसंत कुंज, नई दिल्ली में 18वां रोजगार मेला 2026 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की रोजगार मेला योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में CRPF के विशेष महानिदेशक श्री ज़की अहमद (IPS) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
225 युवाओं को नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले के दौरान कुल 225 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB, असम राइफल्स और ISRO जैसे प्रतिष्ठित विभागों के अभ्यर्थी शामिल हैं। अकेले CRPF में 147 युवाओं को नियुक्ति मिली।

देशभर में 61,000 से अधिक नियुक्तियां
मुख्य अतिथि श्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस 18वें रोजगार मेले के तहत देश के 45 स्थानों पर 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
उन्होंने नव-नियुक्त युवाओं से राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उप महानिरीक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और समारोह का समापन सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ।


