106 RAF में तैनात CRPF हवलदार Moirangthem Baby Devi को मिली आउट ऑफ टर्न प्रमोशन , बनाया गया ASI/GD
106 RAF में तैनात CRPF की सेंट्रल आर्चरी टीम की हेड कॉन्स्टेबल (जीडी) Moirangthem Baby Devi ने 38वें नेशनल गेम्स–2025 में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। 50 मीटर आर्चरी इवेंट में उन्होंने 333/360 अंक प्राप्त कर न केवल राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि टीम श्रेणी में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया।

बेबी देवी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सीआरपीएफ का गौरव बढ़ाया है। उनकी प्रतिभा, परिश्रम और निरंतर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बल ने उन्हें सम्मानस्वरूप आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर एएसआई/जीडी पद पर पदोन्नत कर दिया।

उनकी इस उपलब्धि ने जहां खेल जगत में उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, वहीं सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवार में भी खुशी की लहर है। मोइरांगथेम बेबी देवी की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

