NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

CRPF जवान की बेटी करिश्मा लापता: परिवार ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक CRPF जवान की बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। जवान मुकेश कुमार चौधरी की 20 वर्षीय बेटी करिश्मा चौधरी 3 जनवरी 2026 से गायब है। परिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक अपील साझा की है, जिसमें लोगों से वीडियो शेयर करने और बेटी को ढूंढने में मदद करने की अपील की गई है।

पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, करिश्मा की आखिरी लोकेशन मथुरा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज से पता चली है। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि वह किसी भी ट्रेन में सवार होकर कहीं भी जा सकती है।

CRPF में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मुकेश कुमार चौधरी का परिवार गहरे सदमे में है। सूत्रों के अनुसार, करिश्मा एक छात्रा हैं और घर से निकलने के बाद से उनका मोबाइल भी बंद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संभावित रूट्स पर अलर्ट जारी किया गया है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page