NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

सारंडा में नक्सल अभियान के दौरान सांप के डसने से CRPF जवान की मौत

झारखंड के सारंडा के घने जंगलों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को एक बार फिर नुकसान झेलना पड़ा है। 209 कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार की ड्यूटी के दौरान सांप के डसने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सारंडा के छोटा नगरा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जहरीले सांप ने जवान संदीप कुमार को डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही साथियों ने तुरंत उन्हें जंगल से निकालकर कोलेबिरा के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे। वे कोबरा बटालियन के एक बहादुर जवान थे और कई नक्सल अभियानों में सक्रिय रूप से भाग ले चुके थे।

जवान का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से रांची लाया जा रहा है, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान देवरिया भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि सारंडा के घने जंगलों में नक्सल अभियान के दौरान सांप, बिच्छू, मच्छर और खराब मौसम जैसी प्राकृतिक चुनौतियाँ अक्सर सुरक्षा बलों के लिए गंभीर खतरा बनती रही हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page