NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

उधार के 6.41 लाख रुपये न लौटाने पर CRPF जवान ने साथी जवान के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

मेरठ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपने ही साथी जवान पर लाखों रुपये हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के गंगानगर निवासी सिपाही सूरज प्रकाश, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पहचान दिल्ली में तैनाती के दौरान पवन कुमार से हुई थी। पवन कुमार, जो मूल रूप से बली गांव का निवासी है, इस समय मणिपुर में तैनात है।

सूरज प्रकाश का आरोप है कि दोस्ती के चलते पवन कुमार ने उनसे 6.41 लाख रुपये उधार लिए थे, जो उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर किए। काफी समय बीतने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं मिले, तो उन्होंने कई बार तकादा किया, लेकिन पवन कुमार ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ पवन कुमार के घर रुपये मांगने पहुंचे, तो वहां उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, बाद में व्हाट्सएप के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सूरज प्रकाश ने पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। मामले की जांच कर रही अधिकारी सीमा सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page