NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में CRPF हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शुक्ला की मौत। पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे।

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शुक्ला (43) की मौत हो गई। वे पलामू जिले के मूल निवासी थे और जम्मू में अपनी ड्यूटी से 15 दिन की छुट्टी लेकर पत्नी के इलाज के लिए अपने गांव बारालोटा लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे जेवर टोल प्लाजा से लगभग 5 किलोमीटर पहले हुआ। वीरेंद्र कुमार अपनी निजी हुंडई एक्सेंट कार से नई दिल्ली से बारालोटा जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी भगिनी के पति कंचन किशोर दुबे भी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी कार के आगे चल रही एक ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधा उनकी कार पर गिर गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद दोनों को कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कंचन किशोर दुबे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

वीरेंद्र कुमार शुक्ला सिंगरा गांव निवासी अगस्त शुक्ला के पुत्र थे। उनका परिवार वर्तमान में बारालोटा में रहता है। हादसे की सूचना उनकी यूनिट द्वारा भाई देवेंद्र शुक्ला को दे दी गई है। परिवार के सदस्य नोएडा रवाना हो चुके हैं।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page