NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

5 राज्यों में चुनाव ड्यूटी के चलते CRPF जवानों की छुट्टियां रद्द; छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों (2026) को देखते हुए देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव ड्यूटी के लिए भारी संख्या में जवानों की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने छुट्टियों के संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं।

छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक

​आईजी ऑपरेशंस निदेशालय (IG Ops Dte) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की ‘ऑपरेशनल स्ट्रेंथ’ को बढ़ाना अनिवार्य है। इसके तहत:

  1. रिकॉल आदेश: जो जवान वर्तमान में छुट्टियों पर हैं, उन्हें तुरंत अपनी यूनिट/कंपनी में वापस लौटने के लिए कहा गया है।
  2. नई छुट्टियों पर पाबंदी: चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अब नई छुट्टियां मंजूर नहीं की जाएंगी। केवल बहुत ही गंभीर या आपातकालीन मामलों (Emergent Cases) में ही रियायत दी जाएगी।
  3. सीधे रिपोर्टिंग: वापस बुलाए गए जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे सीधे उन कंपनियों (Coys) को रिपोर्ट करें जो चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात की गई हैं।

चुनावों में CRPF की अहम भूमिका

​भारत में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए CRPF की तैनाती सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। बलों की कमी न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसी उद्देश्य से चुनाव के दौरान इस तरह के ‘लीव कट’ के आदेश जारी किए जाते हैं। CoBRA यूनिट्स को फिलहाल इस विशिष्ट आदेश से बाहर रखा गया है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page