CISF कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह बने “Mr. India”: जयपुर चैंपियनशिप में पहला स्थान, गोल्ड मेडल अपने नाम
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे बल का मान बढ़ा दिया है। जयपुर में आयोजित 6th Mr. India 2025 Championship में उन्होंने पहला स्थान हासिल करते हुए Mr. India ट्रॉफी और 50+ आयु वर्ग व 65–70 किलोग्राम वज़न वर्ग में गोल्ड मेडल जीते।

यह चैंपियनशिप Indo Body Builder Fitness Association द्वारा आयोजित की गई थी, जो WFPF (World Fitness and Physique Federation) से संबद्ध है। देशभर से आए बेहतरीन बॉडी बिल्डर्स के बीच कांस्टेबल ऋषिपाल ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और समर्पण से सबको पीछे छोड़ दिया।

CISF ने उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिपाल सिंह की यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे बल और इसके कर्मियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत है।
उनकी मेहनत, लगन और फिटनेस के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया कि ड्यूटी के साथ-साथ व्यक्तिगत उत्कृष्टता भी नए आयाम छू सकती है।

