NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

खजुराहो एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान CISF एएसआई ने की आत्महत्या, विभाग में शोक की लहर

खजुराहो एयरपोर्ट से शुक्रवार रात एक दुखद घटना सामने आई है, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बल में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय दुर्गा प्रसाद नगवंशी, जो मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के निवासी थे, खजुराहो एयरपोर्ट पर CISF में ASI के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वे वॉच टावर में ड्यूटी पर थे, तभी उन्होंने वहां फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CFL (फॉरेंसिक टीम) और डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सबूत एकत्र किए हैं।

टीआई प्रशांत सेन, थाना खजुराहो ने बताया कि “घटना की जांच जारी है, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”

इस दुखद घटना से CISF के जवानों में शोक और स्तब्धता का माहौल है। विभागीय स्तर पर भी मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page