NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

BSF के जांबाज रनवीर सिंह फौजदार ने रचा विश्व कीर्तिमान, बुलट बाइक पर 58.6 किमी सफर बिना हैंडल पकड़े पूरा किया

देश की सीमाओं पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान न केवल सीमाओं पर बल्कि अपने कौशल और हिम्मत से भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। ऐसे ही एक जांबाज हैं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) रनवीर सिंह फौजदार, जिन्होंने अपने अद्भुत संतुलन और साहस से विश्व कीर्तिमान रचा है।

रनवीर सिंह फौजदार, जो बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) में तैनात हैं और मूल रूप से आगरा के इटौरा, ओम गार्डन कॉलोनी के निवासी हैं, उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल के साइड फीट रेस्ट पर खड़े होकर, बिना हैंडल पकड़े 58.6 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 8 मिनट और 13 सेकंड में पूरी की। इस रोमांचक उपलब्धि ने उन्हें विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।

यह कारनामा राष्ट्रीय एकता सप्ताह (31 अक्टूबर से 7 नवंबर) के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें बीएसएफ के कई राइडर्स अपनी हैरतअंगेज मोटरसाइकिल स्टंट और संतुलन कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रनवीर सिंह के इस शानदार प्रदर्शन पर बीएसएफ टेकनपुर यूनिट में जश्न का माहौल है।

रनवीर सिंह के पिता प्यारेलाल फौजदार और परिवारजन इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। उनका कहना है कि बेटा बचपन से ही साहसी और अनुशासित रहा है, और बीएसएफ में शामिल होकर उसने परिवार व आगरा का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय एकता सप्ताह के अंतर्गत 6 नवंबर को आगरा के गुरुद्वारा गुरु के ताल में बीएसएफ के जांबाज राइडर्स अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में रॉयल एनफील्ड के डीलर “आगरा रॉयल्स” के निदेशक मनोज जादौन के अनुसार, करीब 70 सदस्यीय दल ग्वालियर से आगरा पहुंचेगा।
यहां बीएसएफ के अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद यह जांबाज दल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर प्रस्थान करेगा, जहां वे अपने अगले कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page