NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ ने LoC पर ऑपरेशन के लिए पेश की नई यूनिफॉर्म,LoC पर दुश्मन के लिए अब और मुश्किलें

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एलओसी के पास घने जंगलों में ऑपरेशन के लिए नई वर्दी पेश की है। इस नई यूनिफॉर्म को ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, नई वर्दी वन क्षेत्रों की प्राकृतिक हरियाली और भूरे रंगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाती है। इसमें इस्तेमाल किया गया खास कपड़ा जवानों को कड़ाके की ठंड और बर्फबारी में भी आरामदायक बनाए रखता है। नई यूनिफॉर्म में बेहतर पॉकेट सिस्टम, नाइट-विजन गॉगल के लिए आसान माउंट और इन्फ्रारेड सिग्नेचर कम करने वाली सामग्री जैसी तकनीकी खूबियाँ भी शामिल की गई हैं।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि नए साल के मौके पर घुसपैठ की संभावनाओं को देखते हुए LoC पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिछले वर्षों में आतंकी संगठन और दुश्मन तत्व सर्दियों और त्योहारों के समय सुरक्षा में ढील का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश करते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुलमर्ग, बारामूला, पुंछ और कुपवाड़ा जैसे संवेदनशील सेक्टरों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन, थर्मल इमेजिंग कैमरे और सेंसर-आधारित निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया गया है।

नई यूनिफॉर्म की मदद से जवान अब जंगलों में आसानी से छिप सकते हैं और दुश्मन की नजरों से बचकर ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह यूनिफॉर्म और बढ़ी हुई तकनीकी निगरानी ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव का नतीजा है। इससे जंगली इलाकों में छिपे घुसपैठियों को पकड़ने में चुनौतियाँ कम होंगी।

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि जवानों का मनोबल ऊंचा है और नई पोशाक के साथ उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सेना और बीएसएफ के सतत प्रयासों से LoC पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है।

(SOURCE – HINDUSTAN)

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page