NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

BSF मिनिस्ट्रियल कैडर रिव्यू 2026: 4497 पद मंजूर, पहली बार 21 डिप्टी कमांडेंट पोस्ट, 143 हवलदार पद घटे

देश की पहली रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF) में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के दूसरे कैडर रिव्यू को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने प्रस्तावित ढांचे को स्वीकृति दे दी है। इस कैडर रिव्यू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल) के पद सृजित किए गए हैं।

पहली बार डिप्टी कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल) के 21 पद मंजूर

अब तक बीएसएफ के मिनिस्ट्रियल कैडर में डिप्टी कमांडेंट (लेवल-11) का कोई भी पद स्वीकृत नहीं था। दूसरे कैडर रिव्यू के तहत गृह मंत्रालय ने 28 पदों का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन व्यय विभाग ने 21 पदों को मंजूरी दी है। इसे मिनिस्ट्रियल कैडर के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

सहायक कमांडेंट के पदों में कटौती

सहायक कमांडेंट (मिनिस्ट्रियल, लेवल-10) के पहले 122 पद स्वीकृत थे और सभी भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने इन पदों को घटाकर 113 करने का प्रस्ताव भेजा था। व्यय विभाग ने 101 पदों को मंजूरी दी है, यानी इस रैंक में भी कटौती की गई है।

इंस्पेक्टर और एसआई पद यथावत

इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रियल, लेवल-7) के 514 पद पहले से स्वीकृत हैं, जिनमें 492 भरे हुए हैं। मंत्रालय ने इनकी संख्या बढ़ाकर 567 करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन व्यय विभाग ने मौजूदा 514 पदों को ही बरकरार रखा।
इसी तरह एसआई (मिनिस्ट्रियल, लेवल-6) के 1024 पद पहले से स्वीकृत हैं और सभी भरे हुए हैं। 66 नए पदों की सिफारिश के बावजूद इनकी संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई।

एएसआई पद भी जस के तस

एएसआई (मिनिस्ट्रियल, लेवल-5) के 1402 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 1398 भरे हुए हैं। कैडर रिव्यू में 1407 पद करने का प्रस्ताव था, लेकिन व्यय विभाग ने 1402 पदों को ही मंजूरी दी।

हवलदार (मिनिस्ट्रियल) के 143 पद घटे

हवलदार (मिनिस्ट्रियल, लेवल-4) के 1578 पद स्वीकृत थे, जिनमें 1278 भरे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने 143 पदों की कटौती का प्रस्ताव देते हुए संख्या 1435 करने की सिफारिश की थी। व्यय विभाग ने इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

कुल 4497 पदों को मंजूरी

कुल मिलाकर गृह मंत्रालय ने 4640 पदों को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा था। व्यय विभाग ने इनमें से 4497 पदों को स्वीकृति दी है। यानी 143 पदों की कुल कटौती की गई है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page