NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

BSF NEWS

BSF जवान से साइबर ठगी, फर्जी बीमा ईएमआई के नाम पर 48,926 रुपये उड़ाए

छावला गांव में रहने वाले बीएसएफ जवान के साथ साइबर जालसाजों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने जीवन बीमा की ईएमआई बकाया होने का झांसा देकर जवान का मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 48,926 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते फोन बंद कर सिम कार्ड निकाल दिया, जिससे आगे की ठगी टल गई।

पुलिस के अनुसार पीड़ित मनीष कुमार अपने परिवार के साथ छावला गांव में रहते हैं। वह मूल रूप से जटापुर पोडरी गांव, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और वर्तमान में बीएसएफ में कार्यरत हैं। उनकी तैनाती छावला कैंप में है।

शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके एसबीआई खाते से जीवन बीमा की ईएमआई तकनीकी कारणों से नहीं कट पाई है और इसे फोनपे के जरिए तुरंत जमा करना होगा। पीड़ित ने बताया कि उन्हें फोनपे चलाना नहीं आता, जिस पर आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेज दिया और उस पर क्लिक करने को कहा।

जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में उनके खाते से 48,926 रुपये कट गए। ठगी का अहसास होते ही मनीष कुमार ने तुरंत मोबाइल फोन बंद कर सिम कार्ड निकाल दिया, जिससे जालसाज आगे रकम नहीं निकाल सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और बैंक या भुगतान से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करने से बचें।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page