NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CISF NEWS

CISF में 5 DIG के तबादले, देखें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पांच उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें दो IPS रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपनी वर्तमान इकाई से विरमित होकर नई तैनाती वाली इकाई में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, BSL बोकारो इकाई के DIG जितेंद्र कुमार तिवारी का तबादला DOS-1 Bengaluru Headquarters कर दिया गया है। तिवारी इससे पहले BCCL धनबाद इकाई में DIG के पद पर तैनात थे। 4 जुलाई 2026 को उनका तबादला BCCL धनबाद से BSL बोकारो इकाई में किया गया था। बोकारो में करीब तीन महीने की तैनाती के बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

BSL बोकारो का अतिरिक्त प्रभार किसे मिल सकता है?

जितेंद्र कुमार तिवारी के स्थान पर फिलहाल किसी नए DIG की पोस्टिंग नहीं की गई है। ऐसे में स्थायी नियुक्ति होने तक BCCL धनबाद इकाई के DIG राजीव मिश्रा को BSL बोकारो इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की संभावना है।

राजीव मिश्रा पहले BSL बोकारो इकाई में DIG के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद 4 जुलाई 2026 को उनका तबादला BSL बोकारो से BCCL धनबाद इकाई में कर दिया गया था।

CISF में स्थानांतरित DIG अधिकारियों की सूची

तबादले के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है—

  • DIG जितेंद्र कुमार तिवारी — BSL बोकारो यूनिट से DOS-1 Bengaluru Headquarters
  • DIG अपरिजिता महापात्रा — DOS-1 Bengaluru Headquarters से New Delhi Headquarters
  • IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह — DIG South Zone-II Hyderabad से Delhi Metro
  • IPS MCV महेश्वर रेड्डी — South Zone-II Hyderabad
  • DIG हरिओम गांधी — CGBS New Delhi Unit

स्थानांतरण आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी वर्तमान तैनाती से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई इकाई में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

स्रोत: जागरण

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page