NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CAPF NEWS

हरियाणा सरकार ने पूर्व CAPF जवानों के लिए शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल, अब घर बैठे मिलेगा पहचान पत्र और कल्याण योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग ने शुक्रवार को पूर्व CAPF कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू कर दी है।

हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स तथा अन्य CAPF संगठनों के सेवानिवृत्त कर्मी और उनके पात्र परिवारजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sainikwelfareharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

शहीद परिवारों को भी मिलेगा सीधा लाभ

मंत्री ने कहा कि देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पूर्व CAPF कर्मियों के शहीद परिवारों को भी इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

मिलेगा CAPF पहचान पत्र

ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होने के बाद पंजीकृत पूर्व CAPF कर्मियों और उनके पात्र परिवारजनों को विभाग की ओर से CAPF Personnel Identity Card जारी किया जाएगा। यह पहचान पत्र विभिन्न सरकारी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायक होगा।

सेवा संबंधी समस्याओं का भी होगा समाधान

राव नरबीर सिंह ने बताया कि यदि किसी पूर्व BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB, असम राइफल्स या अन्य CAPF संगठन के पूर्व कर्मी के सेवा रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है या लंबे समय से कोई सेवा संबंधी मामला लंबित है, तो पंजीकरण के माध्यम से उसका भी समाधान कराया जा सकेगा।

जल्द पंजीकरण कराने की अपील

मंत्री ने सभी पूर्व CAPF जवानों और उनके परिवारों से अपील की कि वे जल्द से जल्द विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

हरियाणा सरकार की यह पहल पूर्व CAPF जवानों और उनके परिवारों को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान, पहचान और सरकारी सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page