NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

SSB NEWS

SSB जवान से निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी, जम्मू-कश्मीर के चार लोगों पर FIR

टनकपुर (चंपावत)। निवेश के नाम पर एसएसबी जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ वंदना वर्मा के अनुसार, सैलानीगोठ बिचई निवासी बसंती चंद ने शिकायत में बताया कि उनके पति नीरज चंद एसएसबी में कार्यरत हैं। इसी दौरान एसएसबी में साथ नौकरी कर चुके गुरमीत सिंह (निवासी हीरा नगर, रामनगर, जिला कठुआ), सुनीता देवी (निवासी ग्राम सुई, थाना ऊधमपुर), संजय सिंह और बलविंद्र चौधरी (निवासी जम्मू-कश्मीर) ने बाद में नौकरी छोड़ दी।

आरोप है कि चारों ने नीरज चंद को एक कंपनी में निवेश करने पर हर महीने सात प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया। झांसे में आकर नीरज चंद ने अलग-अलग खातों में कुल 24 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने उनकी एक आईडी भी बनाई, जिसमें 24 लाख रुपये का प्लान और अन्य डाटा दर्शाया गया था। साथ ही उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें कई अन्य लोग भी जुड़े थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी गुरमीत सिंह ने फरवरी 2025 तक ब्याज के रूप में 11 लाख रुपये पीड़ित के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा किए। गुरमीत के फरार होने के बाद तीन लाख रुपये और दिए गए। इस तरह पीड़ित को कुल 14 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि 10 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। आरोप है कि शेष रकम देने से गुरमीत सिंह साफ इनकार कर रहा है।

एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि गुरमीत सिंह, सुनीता देवी, संजय सिंह और बलविंद्र चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page