NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

CRPF NEWS

CRPF जवान को 10.51 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज । जवान ने कहा—न कोई कंपनी खोली, न लेन-देन किया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 10 करोड़ 51 लाख रुपए का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में जवान पर वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के दौरान एक कंपनी फर्म के जरिए बड़ी मात्रा में खरीद-बिक्री करने का आरोप लगाया गया है।

जवान ने इस पर आश्चर्य जताते हुए बताया कि उन्होंने न तो कोई कंपनी खोली है, न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन किया है। नोटिस मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बकावंड पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। जवान ने अपने PAN कार्ड के दुरुपयोग की आशंका जताई है।

पुलिस ने जवान की शिकायत पर धारा 318(4) BNS के तहत FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सायबर सेल प्रभारी DSP गीतिका साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जवान के दस्तावेजों का सेकेंडरी डॉक्यूमेंट के रूप में उपयोग किया गया है, जबकि प्राइमरी किसी और व्यक्ति का है

फिलहाल पुलिस और सायबर टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने और कैसे CRPF जवान की पहचान का गलत इस्तेमाल किया। यह मामला साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और डिजिटल सतर्कता की आवश्यकता की ओर एक गंभीर संकेत देता है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page