NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)

देशभक्ति और सूचना का सशक्त मंच

8th PAY COMMISSION NEWSCENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEES NEWS

8th Pay Commission को मिला ऑफिस, 86 दिन बाद आयोग ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। 8th Pay Commission Update को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करीब 86 दिन बाद अब आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार ने आयोग के लिए दिल्ली में आधिकारिक ऑफिस स्पेस आवंटित कर दिया है, जिसके बाद इसके कामकाज के औपचारिक रूप से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

जनपथ स्थित चंद्रलोक बिल्डिंग में होगा 8th CPC का ऑफिस

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए चंद्रलोक बिल्डिंग, जनपथ, नई दिल्ली में कार्यालय आवंटित किया गया है। जैसे ही यह कार्यालय पूरी तरह फंक्शनल होगा, आयोग केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर काम शुरू कर देगा। इसमें वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन शामिल होगा।

25 फरवरी 2026 को NC-JCM की अहम बैठक

इसी कड़ी में नेशनल काउंसिल (JCM) – स्टाफ साइड ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। NC-JCM Drafting Committee की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे बुलाई गई है। यह बैठक 13-सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें 8th Pay Commission के लिए कॉमन मेमोरेंडम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वेतन, पेंशन और प्रमोशन पर होगा गहन मंथन

खास बात यह है कि ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों को 25 फरवरी से एक सप्ताह तक दिल्ली में रुकने को कहा गया है। इस दौरान वे सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, प्रमोशन नीति, पेंशन और अन्य सेवा शर्तों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यानी यह सिर्फ एक दिन की बैठक नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते चलने वाला गहन विचार-विमर्श होगा।

NC-JCM के पत्र में क्या कहा गया?

NC-JCM की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही 8th CPC का ऑफिस पूरी तरह कामकाज शुरू करेगा, कर्मचारियों की तरफ से तैयार मेमोरेंडम आयोग को सौंप दिया जाएगा। इसी कारण अभी से सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

ठोस शुरुआत की ओर 8वां वेतन आयोग

कुल मिलाकर, ऑफिस आवंटन और ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक से यह साफ संकेत मिलते हैं कि 8वां वेतन आयोग अब सिर्फ कागजी प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि जमीन पर उतर चुका है। आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े बड़े फैसलों की दिशा यहीं से तय होने वाली है।

Spread the love

Editorial Desk – News of Paramilitary

Editorial Desk, News of Paramilitary, covers verified news, policy updates and field reports related to India’s Paramilitary Forces. Content is published following strict editorial standards.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page